सनराइजर्स हैदराबाद का सामना शुक्रवार को गुजरात टाइटंस से होगा। सनराइजर्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा क्योंकि एक और हार उसके प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह से बंद कर देगी। वहीं, गुजरात की कोशिश शीर्ष चार पर अपना दबदबा मजबूत करने की होगी। गुजरात का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है और उसकी कोशिश इस लय को बरकरार रखने पर टिकी होंगी।
चौथे स्थान पर है गुजरात
गुजरात की टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक है। वहीं, सनराइजर्स ने भी नौ मैच खेले हैं जिसमें से तीन जीते हैं और छह मैच गंवाए हैं। सनराइजर्स की टीम तालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर है। अगर सनराइजर्स गुजरात के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठती है तो उसका सफर आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगा।
शीर्ष तीन बल्लेबाजों पर निर्भर सनराइजर्स
हैदराबाद की टीम काफी हद तक अपने शीर्ष बल्लेबाजों पर निर्भर है। पिछले सीजन टीम शानदार फॉर्म में दिखी थी और इस सीजन भी उसने दो मैचों में पुरानी झलक दिखाई थी। सनराइजर्स के लिए चिंता की बात यह है कि वह अपनी निरंतरता बरकरार नहीं रख पा रही है और शीर्ष तीन बल्लेबाज अगर सस्ते में आउट हो रहे हैं तो उसका मध्यक्रम प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: ग्लैमरस तस्वीरें और क्यूट हंसी...रातों-रात चर्चित हुईं ये 12 मिस्ट्री गर्ल्स, खूबसूरती में खोए फैंस
गुजरात को गिल के जल्द ठीक होने की उम्मीद
गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव से उबर रहे हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह सनराइजर्स के खिलाफ उपलब्ध रहते हैं या नहीं। हालांकि, गुजरात के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी को उम्मीद है कि गिल जल्द इस चोट से उबर जाएंगे। हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मैच से पहले नेट पर गिल की फिटनेस का सावधानीपूर्वक आकलन किया जाएगा। गिल 28 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान फील्डिंग करने नहीं आए थे और उनकी जगह तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को उतारा गया था। राशिद खान उस मैच में कप्तान थे।
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, करीम जनत, राशिद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद शमी।
आइए जानते हैं गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 02 मई यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
गुजरात बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।