फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR: राजस्थान के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे कप्तान शुभमन गिल? राशिद खान ने बताई असली वजह; प्लेइंग-11

Sat, 04 Apr 2026 07:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राजस्थान के खिलाफ मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राशिद खान गुजरात टाइटंस का नेतृत्व कर रहे हैं। आइये इसकी वजह जानते हैं...
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस को तगड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह राशिद खान टीम की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गिल मांशपेशियों में ऐंठन के कारण इस मैच में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन

राशिद-रियान - फोटो : IPL/BCCI
राशिद खान कर रहे गुजरात का नेतृत्व
आईपीएल 2026 के नौवें मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) की भिड़ंत नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से हो रही है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात के नियमित कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर राशिद खान कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 

राजस्थान ने किए दो बदलाव
राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। शुभम दुबे और तुषार देशपांडे को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, गिल की जगह पर गुजरात ने कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। टॉस जीतने के बाद राजस्थान के कप्तान रियान ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमें अलग-अलग परिस्थितियों को समझना होगा और उनके हिसाब से खुद को ढालना होगा। उम्मीद है कि हम 210 के आसपास का एक अच्छा स्कोर खड़ा करेंगे और बाद में उसे डिफेंड करेंगे। मैं चाहता हूं कि हमारी टीम ऐसी हो जो हर तरह की परिस्थितियों में खेल सके। हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। तुषार और दुबे को टीम में शामिल किया गया है।'

राशिद खान क्या बोले?
टॉस हारने के बाद इस मुकाबले में गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। शुभमन गिल को मांसपेशियों में खिंचाव है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगे। कुमार कुशाग्र अपना पहला मैच खेल रहे हैं और हम उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। हमने पिछले मैच में भी अच्छा क्रिकेट खेला था। वह एक अच्छा मुकाबला रहा था। हमें यहां अपना 100 प्रतिशत देना होगा।'

राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : ANI
पिछले मैचों में राजस्थान और गुजरात का प्रदर्शन
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। राजस्थान ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था। राजस्थान के गेंदबाजों का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दमदार रहा था। जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, नांद्रे बर्गर ने 26 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। रवींद्र जडेजा भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में राजस्थान की तरफ से 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 162 रन लगाए थे। टीम की ओर से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए थे, तो जोस बटलर ने 38 रनों का योगदान दिया था। हालांकि, पंजाब किंग्स की टीम 163 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल करने में सफल रही थी।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: रवि सिंह, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, रवि बिश्नोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें