फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Playing 11: गुजरात के सामने होगी वैभव की चुनौती, प्लेइंग-11 में होगा बदलाव? फाइनल का टिकट एक कदम दूर

Thu, 28 May 2026 03:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर

सार

GT vs RR Playing 11 Today Prediction, IPL 2026 Qualifier 2: गुजरात और राजस्थान के पास आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचने का आखिरी मौका है। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा जिससे यह पक्का होगा कि आरसीबी के खिलाफ फाइनल में कौन सी टीम खेलेगी। 
विज्ञापन
राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को क्वालिफायर-2 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच करो या मरो की तरह है और यहां किसी भी तरह की गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। गुजरात को क्वालिफायर-1 में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। अब जो भी टीम ये मैच जीतेगी उसका सामना 31 मई को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा। 
विज्ञापन

गुजरात के गेंदबाज वैभव को रोक पाएंगे?
  • इस आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी हर गेंदबाज के लिए पहेली बने हुए हैं। 
  • हैदराबाद के खिलाफ जिस तरह से वैभव ने बल्लेबाजी की है उससे गुजरात की चिंता जरूर बढ़ गई होगी। 
  • आरसीबी के खिलाफ गुजरात की गेंदबाजी काफी खराब रही थी, ऐसे में वैभव को रोकना उनके गेंदबाजों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 
  • दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने शॉर्ट गेंद पर सूर्यवंशी को आउट किया था, लेकिन इससे पहले उनकी गेंद पर शानदार छक्का पड़ा था। 
  • तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी सूर्यवंशी ने नहीं बख्शा था। 15 साल के इस बल्लेबाज ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंद में 97 रन बनाए थे। 

राजस्थान को वैभव से आस
बल्लेबाजों की मददगार इस पिच पर सूर्यवंशी एक बार फिर हर गेंद को पीटना चाहेंगे और गेंदबाज के रसूख की वह परवाह नहीं करते। इसलिए जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की गेंदों पर उन्होंने छक्के लगाए हैं। कुछ मैचों में सूर्यवंशी शॉर्ट गेंद पर विकेट गंवा बैठे हैं और गुजरात के गेंदबाज इसी पर फोकस करना चाहेंगे। रॉयल्स की सफलता की कुंजी सूर्यवंशी और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर साबित हुए हैं। सूर्यवंशी के शानदार फॉर्म के आगे यशस्वी जायसवाल छिप से गए हैं। ध्रुव जुरेल ने तीसरे नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी की है। इस बात की संभावना कम ही है कि राजस्थान की टीम प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव करेगी। 

राजस्थान बनाम गुजरात - फोटो : PTI
गुजरात के शीर्ष क्रम को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
दूसरी ओर, गुजरात के पास एक और आईपीएल फाइनल में पहुंचने का मौका है। गुजरात की टीम बल्लेबाजी में शीर्ष तीन शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर पर निर्भर है। अगर ये नहीं चले तो बड़ा स्कोर बनना मुश्किल है। अगर रॉयल्स ने 250 से अधिक रन बना लिए तो गिल और सुदर्शन पर दबाव आ जाएगा। सुदर्शन के प्रदर्शन में निरंतरता है लेकिन वह पहली गेंद से पीट नहीं सकते। गेंदबाजी गुजरात की ताकत है लेकिन धर्मशाला में आरसीबी के खिलाफ डैथ ओवरों में उसके गेंदबाज नहीं चले थे जब आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार पारी खेली थी। गुजरात को अपनी फील्डिंग में भी काफी सुधार करना होगा। पिछले मैच में राहुल तेवतिया का फॉर्म भी उसके लिए अच्छा संकेत है। पिछले मैच में तेवतिया इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। अब देखना दिलचस्प होगा कि गुजरात प्लेइंग-11 में बदलाव का जोखिम लेती है या नहीं। 
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवान फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा। 
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिद्धू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें