फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs RR Weather Update: गुजरात और राजस्थान के मैच में तूफान का असर, बारिश की संभावना, जानें पिच रिपोर्ट

Tue, 24 May 2022 10:39 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के मैच में बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच को छोटा किया जा सकता है या सुपर ओवर के जरिए मैच का नतीजा निकल सकता है। ज्यादा बारिश होने पर सीधे गुजरात फाइनल में पहुंच जाएगी। 
 
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का पहला क्वालीफायर मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाना चाहेंगे। टी20 के धुरंधरों से भरपूर दोनों टीमों के बीच बेहतरीन मुकाबला होने के आसार हैं, लेकिन बारिश इस मैच में बाधा बन सकती है। कोलकाता में काल बैसाखी तूफान के चलते बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। इससे पहले तेज हवाओं के कारण ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लगे होर्डिंग्स भी क्षतिग्रस्त हुए थे और प्रेस बॉक्स की खिड़की का कांच भी टूट गया था। 
विज्ञापन


ग्राउंड कवर का एक हिस्सा टूटने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी मैदान का निरीक्षण किया था और मैच से पहले सभी चीजों को ठीक कराने का आश्वासन दिया था। 

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
मौसम से जुड़ी वेबसाइट वेदर डॉट कॉम के अनुसार 24 मई के दिन कोलकाता में दिन के समय तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जो रात में गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर और रात के समय तूफान आने की संभावना है। दिन के समय बारिश की संभावना 48 फिसदी और रात के समय 56 फीसदी है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश होने की संभावना काफी ज्यादा है। बारिश की वजह से यह मैच प्रभावित हो सकता है। 

कैसी रहेगी पिच?
कोलकाता का ईडन गार्डंस स्टेडियम हमेशा से बल्लेबाजों का मददगार रहा है। यहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं। इस मैच में भी बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी और स्पिन गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। इस मैदान में टी20 मैचों में पहली पारी का औसतन स्कोर 155 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 136 है। इस मैदान में पहले क्वालीफायर मैच के बाद एलिमिनेटर मैच भी होना है।
विज्ञापन

बारिश हुई तो क्या होगा?
मैच के दौरान बारिश होने पर दोनों पारियों से ओवर कम किए जाएंगे। पहले अंपायर कोशिश करेंगे कि दोनों टीमें कम से कम पांच ओवर बल्लेबाजी करें। अगर कुल 10 ओवर के खेल के लिए भी समय नहीं मिलता है तो सुपर ओवर के जरिए मैच का नजीता निकाला जाएगा। अगर पूरे दिन बारिश होती है और मैच में कोई गेंद नहीं फेंकी जाती है तो अंक तालिका में ऊपर रहने वाली गुजरात सीधे फाइनल में जगह बनाएगी। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स की संभावित टीम
जोस बटलर, रस्सी वैन डेर डूसन, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, कुलदीप सेन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटन्स की संभावित टीम
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, यश दयाल, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें