Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Playing 11 Prediction : गुजरात के लिए मोहित शर्मा, उमेश यादव, संदीप वॉरियर ने काफी रन लुटाए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजाई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं।
गुजरात टाइटंस को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार की जरूरत है और रविवार को आईपीएल के मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के मध्य क्रम की आक्रामकता से सतर्क रहना होगा। गुजरात की टीम के नौ मैच में आठ अंक हैं। गुजरात को अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार की दरकार है। इस पूरे आईपीएल में उनकी तेज गेंदबाजी इकाई काफी कमजोर रही है।
विज्ञापन
तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (10 विकेट, इकोनॉमी 10.35), उमेश यादव (सात विकेट, 10.55), संदीप वॉरियर (पांच विकेट, 10.85) ने काफी रन लुटाए हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह ओमरजाई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। उनके स्पिनर राशिद खान (आठ विकेट), आर साई किशोर और नूर अहमद (6-6 विकेट) शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। आरसीबी के मध्य क्रम में मौजूद रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने लय हासिल की है तो इस तिकड़ी का काम अब और मुश्किल हो जाएगा।
गुजरात टाइटंस
- फोटो : IPL
लय में रजत पाटीदार
रजत पाटीदार ने सत्र में सामान्य शुरुआत के बाद अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ। उन्होंने पिछले दो मैचों में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) और मयंक मार्कंडेय (सनराइजर्स हैदराबाद) का सामना करते हुए शानदार अर्धशतक जड़े। अब वह स्पिनरों के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए बेताब होंगे। ग्रीन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान प्रभावित किया और आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाया। इससे आरसीबी को निचले क्रम में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर पर निर्भर कम करने में मदद मिली है। वहीं, कोहली और फाफ लगभग हर मैच में रन जुटाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं। गुजरात के बल्लेबाज भी आरसीबी से प्रेरणा लेना चाहेंगे।
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
300 से अधिक रन बनाए हैं सुदर्शन और गिल ने
साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने इस आईपीएल में 300 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन गुजरात का मध्य क्रम उनकी तरह खेलने में सक्षम नहीं रहा है। डेविड मिलर (138 रन), शाहरुख खान (30), विजय शंकर (73) और राहुल तेवतिया (153) जैसे खिलाड़ियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे। घरेलू टीम को आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ उनसे अच्छे योगदान की जरूरत होगी।
आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और यश दयाल सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ असाधारण रहे। लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और कामचलाऊ तेज गेंदबाज ग्रीन ने अपने मुख्य गेंदबाजों का सहयोग करते हुए समान चार विकेट लिए। इसलिए अब दिन में होने वाले इस मैच में गुजरात की बल्लेबाजी को देखते हुए वे और सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 45वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 45वां मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का 45वां मुकाबला 28 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 45वां मैच?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग का 45वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।