फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs LSG Live Streaming: गुजरात-लखनऊ आमने-सामने, दो भाईयों और दोस्तों के बीच होगी भिड़ंत, जानें कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मैच

Mon, 28 Mar 2022 11:44 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इसमें टूर्नामेंट की दो नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होगी। मैच में दो दोस्त और दो भाई भी एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
गुजरात टाइटन्स बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स लाइव प्रसारण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा। इसमें टूर्नामेंट की दो नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होगी। मैच में दो दोस्त और दो भाई भी एक दूसरे के खिलाफ खेलते दिखेंगे। लखनऊ की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी तो वहीं गुजरात की कप्तानी उनके दोस्त हार्दिक पांड्या संभालेंगे। हार्दिक जहां गुजरात का नेतृत्व करेंगे तो वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल लखनऊ से खेलेंगे। स्टार खिलाड़ियों से भरी दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले को जीतकर आगे बढ़ना चाहेंगी, ऐसे में इनके बीच एक जोरदार मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

विज्ञापन

कब होगा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला? 

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आज यानी 28 मार्च को मैच खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात और लखनऊ के बीच मैच?

 गुजरात और लखनऊ के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगी गुजरात और लखनऊ की भिड़ंत?

गुजरात और लखनऊ मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?

सीएसके और केकेआर मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?

आईपीएल के सभी मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।        
विज्ञापन

संभावित एकादश

गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), गुरकीरत सिंह मान, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, डोमिनिक ड्रैक्स और लॉकी फर्गुसन

लखनऊ सुपरजाएंट्स
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, दुष्मंथा चमीरा, अंकित राजपूत और आवेश खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें