फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs GT Live Streaming: गुजरात और चेन्नई के बीच पहले क्वालिफायर का घर पर इस तरह उठाएं लुत्फ, ऐसे देखें मैच

Tue, 23 May 2023 10:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Gujarat Titans vs Chennai Super Kings (GT vs CSK) IPL Live Streaming, Telecast: पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। गुजरात ने पहले मैच में तीन विकेट और दूसरे मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, इस सीजन का पहला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। उसे गुजरात ने पांच विकेट से अपने नाम किया था
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रही हैं। जहां गुजरात की टीम 20 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दोनों ही टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब तक दोनों टीमें कुल तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और तीनों ही बार हार्दिक की टीम ने बाजी मारी। धोनी के सुपरकिंग्स के लिए गुजरात को रोकना बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

प्लेऑफ में कैसे खेले जाते हैं मुकाबले?
लीग राउंड में शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलते हैं। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए हर मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होता है। पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम क्वालिफायर-वन खेलती है, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर खेलना होता है। क्वालिफायर-वन में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं, हारने वाली टीम को एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-टू खेलना होता है। एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है। क्वालिफायर-टू में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाता है। इस सीजन क्वालिफायर वन गुजरात और चेन्नई के बीच और एलिमिनेटर लखनऊ और मुंबई के बीच खेला जाएगा।

हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, क्रुणाल पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए थे। गुजरात ने पहले मैच में तीन विकेट और दूसरे मैच में सात विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, इस सीजन का पहला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। आइए अब जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच क्वालिफायर-1 मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच 23 मई यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच?
गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच भी स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : सोशल मीडिया
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन

टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसांदा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रिटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, अंबाती रायुडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा।

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें