फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन पार्क को 'दिवाली गिफ्ट', 3 साल बाद वनडे की मेजबानी

Sun, 03 Nov 2013 04:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिलने की बाट जोह रहे कानपुर के ग्रीन पार्क को बेहद शानदार दिवाली गिफ्ट मिल गया है।
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच की मेजबानी ग्रीन पार्क स्टेडियम को दे दी गई है।

बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने मुझसे कहा कि यूपीसीए को तीसरे वनडे मैच की मेजबानी दे दी गई है।
विज्ञापन


कानपुर और बड़ौदा तीसरे वनडे मैच की मेजबानी की होड़ में थे। ग्रीन पार्क तीन साल के बाद किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा।

इस स्टेडियम में आखिरी बार भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच का आयोजन हुआ था जिसे मेजबानों ने आसानी से जीत लिया था। भले ही यहां पिछले कुछ सालों से अंतरराष्ट्रीय मैचों की आयोजन नहीं हो रहा हो लेकिन यूपी रणजी टीम यहां मैच खेलती रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें