फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: ग्रीम स्मिथ ने गाए विराट की महानता के गुण, कहा- उनकी कप्तानी में भारत ने टेस्ट को गंभीरता से लिया

Sat, 20 Aug 2022 06:00 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया पहुंची थी।
विज्ञापन
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से प्यार किसी से छिपा नहीं है। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टेस्ट को ज्यादा अहमियत देते हैं। टेस्ट के प्रति उनके प्यार की तारीफ दक्षिण अफ्रीका के महान कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी की है। स्मिथ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट के विकास में विराट कोहली का अहम योगदान है। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने इस फॉर्मेट को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन


स्मिथ का कहना है कि आने वाले सालों में सिर्फ पांच या छह देश ही टेस्ट क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे। उनके अनुसार, टेस्ट क्रिकेट के विकास में कुछ ही देश इस समय में योगदान दे रहे हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दौरान 'स्काई स्पोर्ट्स' से कहा, ''इस समय कुछ ही बड़े देश टेस्ट क्रिकेट में योगदान दे रहे हैं। विराट की कप्तानी में भारत ने वास्तव में टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लिया।''

विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक टेस्ट जीत हासिल की। पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी टीम इंडिया पहुंची थी। स्मिथ ने कहा, ''भारत ने भले ही टेस्ट क्रिकेट को गंभीरता से लिया, लेकिन आपके पास आने वाले समय में 10, 11, 12, 13 या 14 प्रतिस्पर्धी टीमें नहीं होंगी। इस स्तर आपको शायद पांच या छह देश ही टेस्ट खेलते हुए दिखें।''
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने नई टी20 लीग में भारतीय निवेशकों का स्वागत किया है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका अगले साल से नई टी20 लीग की शुरुआत कर रहा है। इसमें आईपीएल फ्रेंचाइजियों के मालिकों ने छह टीमों को खरीदा है। स्मिथ ने कहा, ''यह निश्चित रूप से हमारे खेल में एक ऐसा निवेश है, जिसकी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को सख्त जरूरत है।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें