फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नहीं होने दूंगा भारत-पाक क्रिकेट सीरीज'

Mon, 05 Nov 2012 06:42 PM IST
दिल्ली/मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने 25 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत-पाक क्रिकेट टूर्नामेंट को नहीं होने देने की धमकी दी है। उन्होंने इस सीरीज के आयोजन को अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। ठाकरे की इस धमकी के बाद गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने भारत-पाक क्रिकेट सीरीज को पर्याप्त सुरक्षा देने की बात कही है। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि भारत दौरे पर आने वाली पाकिस्तानी टीम को स्टेडियम के अंदर और बाहर थ्री टियर सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया किया सीरीज के सभी मैच अपने तय कार्यक्रम के तहत ही होंगे।  
विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में छपे एक संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है, 'उनकी पार्टी इस सीरीज को नहीं होने देंगी। इस क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन को अनुमति देने वाली केंद्र की मनमोहन सिंह नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को राष्ट्रीय गौरव का शत्रु बताया।

ठाकरे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जमकर खिंचाई करते हुए आरोप लगाया कि बीसीसीआई पैसो की खातिर देश के साथ धोखा कर रही है और भारतीय क्रिकेटरो को भी इस धोखाधड़ी का हिस्सा बना रही है। कुछ क्रिकेटरों को छोड़कर किसी ने भी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन


मुंबई में 26/11 हमले और साल 2001 में संसद पर हुए हमले का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि भारतीय जमीन पर पाकिस्तानी क्रिकेटरो का खेलना इन हमलों में शहीद हुए जवानों का अपमान होगा। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 1991 में मुंबई के वानखडे स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से पहले शिवसेना कार्यकर्ताओ ने पिच को खोद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें