गोवा के पूर्व रणजी क्रिकेटर राजेश घोडगे की मैच के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। मडगांव के राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में एक स्थानीय टूर्नामेंट के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
मडगांव क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान दोपहर करीब 3 बजे 47 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया। वे एमसीसी ड्रैगन्स के खिलाफ एमसीसी चैलेंजर्स के लिए मैच में खेल रहे थे।