फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब युवराज सिंह वाली टी-20 लीग में मैच फिक्सिंग! पाक क्रिकेटर अकमल ने लगाए आरोप

Wed, 07 Aug 2019 10:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मंसूर अख्तर पर ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग के दौरान भ्रष्ट कार्यों में लिप्त होने की पेशकश करने का आरोप लगाया और इस मामले की जानकारी पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को की।
विज्ञापन

2 of 4
उमर अकमल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले उमर ने इस मामले की रिपोर्ट आयोजकों और पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को कर दी थी। वह ग्लोबल टी-20 कनाडा लीग में विनिपेग हॉक्स फ्रेंचाइजी के लिये खेल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उमर अकमल - फोटो : ESPN
अकमल ने कहा कि अख्तर विनिपेग हॉक्स प्रबंधन का हिस्सा थे और उन्होंने लीग के कुछ मैचों को फिक्स करने में भूमिका निभाने के लिये पूछा था। अख्तर 1980 और 1990 के बीच 19 टेस्ट और 41 वनडे खेल चुके हैं। इस शिकायत के बाद में उनके संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : social Media
बताते चलें कि संन्यास लेने के बाद भारत के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह, क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे बड़े नाम इस ग्लोबल कनाडा टी-20 लीग में अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें