फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलिप्स का अर्द्धशतक, पहले दिन न्यूजीलैंड ए ने भारत ए के खिलाफ पांच विकेट पर बनाए 276 रन

Fri, 07 Feb 2020 10:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारत ए के गेंदबाजों के नियमित अंतराल पर विकेट चटकाने के बावजूद न्यूजीलैंड ए ने मध्यक्रम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (65) की अर्द्धशतकीय पारी से दूसरे अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 276 रन बना लिए हैं। स्टंप के समय डेन क्लीवेर (46) और डेरिल मिशेल (36) रन बनाकर क्रीज पर थे। फिलिप्स ने 80 गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का जड़ा। उनके अलावा हामिश रदरफोर्ड ने 40 और टिम सेइफर्ट ने 30 रन का योगदान दिया। भारत ए के लिए मोहम्मद सिराज और आवेश खान ने दो-दो, जबकि शाहबाज नदीम को एक विकेट मिला। रविचंद्रन अश्विन ने 22 ओवर में 63 रन दिए पर उन्हें कोई विकेेट नहीं मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें