दुनिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार रहे सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे तकरीबन चार साल गुजर चुके हैं। लेकिन अब दुनिया में हर किसी की निगाहें उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर की ओर मुड़ गई हैं। हर कोई यह जानना और देखना चाहता है कि अर्जुन कैसी क्रिकेट खेलते हैं। सबके मन में यह सवाल उठता है कि क्या वो पिता सचिन की तरह खेल पाएंगे।
इस सूची में एक नया नाम जुड़ा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लैन मैग्रा अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी करता देखना चाहते हैं। वो इसके लिए बेताब हैं। वो जानना चाहते हैं कि दुनिया के महानतम बल्लेबाज का बेटा कैसी गेंदबाजी करता है। मैग्रा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, सचिन का बेटा, वह कितना बड़ा है तकरीबन 17 साल का इतनी ही उम्र मेरे बेटे की भी है। मैंने अर्जुन को कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा। मैं उसे गेंदबाजी करता देखने के लिए उत्सुक हूं। मुझे लगता है कि वो अच्छी गेंदबाजी करेगा। जब चेन्नई में एमआरएफ पेस अकादमी की शुरुआत हुई थी तब उसमें आने वाले खिलाड़ियों में सचिन भी थे।