फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू टेस्ट में ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने पांड्या 

Thu, 27 Jul 2017 09:52 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले पांड्या के लिए पहला टेस्ट यादगार बन गया। भारत के 289वें टेस्ट क्रिकेटर बने हार्दिक को बुधवार को टीम के कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट कैप सौंपी। हार्दिक ने अपने डेब्यू वनडे को भी अपने बल्ले और गेंद से यादगार बनाया था। धर्मशाला में खेले गए उस वनडे मैच में हार्दिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। 
विज्ञापन


 

डेब्यू टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

हार्दिक पांड्या
हार्दिक गुरुवार को गाले में पहली टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करने उतरे। अपने पहले टेस्ट को यादगार बनाने के इरादे से उतरे हार्दिक भाग्यशाली रहे और 4 रन पर स्लिप पर उनका कैच छूट गया। हार्दिक ने इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया। हार्दिक ने वनडे और टी-20 के अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंद में शानदार 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दौरान पांड्या पहले भारतीय बल्लेबाज बने जिसने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 2 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। 
विज्ञापन

डेब्यू में 8वें नंबर पर फिफ्टी जड़ने वाले चौथे भारतीय

हार्दिक पांड्या
मोहम्मद शमी के साथ पांड्या की नवें विकेट के लिए हुए 62 रन की साझेदारी की बदौलत भारत 600 रन के आंकड़े को छू सका। पांड्या ने अपने पदार्पण मैच में अर्धशतक जड़ा।  हार्दिक पांड्या आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आने के बाद फिफ्टी जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले डी शोधन, डी फाडकर और सी गोपीनाथ ऐसा कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें