फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glenn Maxwell Wedding: शादी से पहले विनी के भारतीय रिश्तेदारों से नाराज हैं मैक्सवेल, तामिल कार्ड से जुड़ा है मामला

Sat, 19 Feb 2022 03:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैक्सवेल की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद उन्होंने कहा है कि अब उन्हें शादी की जगह पर सुरक्षा बढ़ानी पड़ेगी। उनके अनुसार विनी के भारतीय रिश्तेदारों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था। 
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को शादी से पहले कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन को अपना जीवनसाथी चुना है। ऐसे में विनी के भारतीय रिश्तेदार मैक्सवेल के लिए परेशानियां बढ़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही मैक्सवेल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह कार्ड तमिल भाषा में छपा में था और इसमें देवी देवताओं की तस्वीरें भी थी। 
विज्ञापन


शादी का कार्ड वायरल होने के बाद मैक्सवेल ने कहा है कि उन्हें अब शादी की जगह में सुरक्षा बढ़ानी पड़ेगी। मैक्सवेल 27 मार्च को मेलबर्न में विनी रमन के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह शादी तमिल रीति रिवाज से हो सकती है। 

विनी की रिश्तेदार ने वायरल किया कार्ड
मैक्सवेल ने क्रिकेट.कॉम.एयू से बातचीत के दौरान कहा कि शादी का कार्ड वायरल बहुत अच्छा नहीं है। शादी दो परिवारों से जुड़ी चीज है। हमनें विनी के रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण भेजा था, जिन्होंने उत्साह में आकर अपने कुछ दोस्तों को यह कार्ड दिखाया और शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भारत के अखबारों से लेकर ट्विटर तक हर जगह वह कार्ड पहुंच चुका है। मैक्सवेल की शादी का कार्ड कस्तूरी शंकर ने ट्विटर पर शेयर किया था। कार्ड शेयर करने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि शादी तमिल रीति रिवाजों से हो सकती है। 
विज्ञापन


आईपीएल के शुरुआती मैचों से दूर रह सकते हैं मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल की शादी 27 मार्च को है, जबकि आईपीएल 2022 की शुरुआत भी मार्च के आखिरी सप्ताह में होगी। ऐसे में मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआती मैचों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने पहले ही पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मार्च और अप्रैल के महीने में पाकिस्तान का दौरा करेगी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वनडे और टी-20 में उनका खेलना लगभग तय था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें