फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान लारसन ने क्रो की कप्तानी की तारीफ की

Thu, 12 Mar 2015 05:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेविन लारसन ने कहा है कि 1990 के दशक में अगर वह अपनी मध्यम गति की गेंदों से बल्लेबाजों पर अंकुश लगा पाए तो इसका कारण उनके कप्तान मार्टिन क्रो की गजब की नेतृत्व क्षमता और गेंदबाजों में उनका भरोसा था।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के इस पूर्व गेंदबाज ने कहा कि 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप में क्रो की कप्तानी में काफी नयापन था। न्यूजीलैंड क्रिकेट की विश्व कप आयोजन समिति के संचालन प्रमुख लारसन ने कहा, "मार्टिन काफी अच्छे रणनीतिकार थे। वह काफी चतुर थे। मैं उन्हें शतरंज का ग्रैंडमास्टर कह सकता हूं और मैं उनके मोहरों में से एक था।"

उन्होंने आगे कहा, "वह अलग समय था और हमारे लिए चीजें पहले से तय थी। हमारे पास योजना थी जिसे हमने सफलतापूर्वक लागू किया।"

न्यूजीलैंड की ओर से 121 वनडे में सिर्फ 3-76 रन प्रति ओवर की गति से रन देकर 113 विकेट चटकाने वाले लारसन ने कहा, "हमारे पास मैं, क्रिस हैरिस, विली वाटसन, रोड लैथम, दीपक पटेल जैसे गेंदबाज थे जो अच्छे क्षेत्ररक्षण के साथ विकेटों की लाइन पर गेंद डालते थे। तब हमारी टीम अच्छी थी। मुझे लगता है कि उस समय जिस तरह खेल खेला जाता था उसके हिसाब से हम शीर्ष टीमों में थे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें