'क्रिकेट की दीवार' राहुल द्रविड़ को अब तक आपने क्रिकेट के मैदान पर देखा होगा या प्रेस कांफ्रेंस और टीवी शो में बातें करते हुए सुना होगा। लेकिन 25 मार्च को आप उनसे वीडियो चैट कर सकेंगे।
दरअसल क्रिकेट की वेबसाइट क्रिक्इंफो ने एक अभियान चलाया है, जिसमें कोई भी व्यक्ति आसान से दो सवालों का जवाब देकर राहुल द्रविड़ से बातें करने का मौका पा सकता है।
अगर आप द्रविड़ से चैटिंग करने के इच्छुक हैं इसके लिए आपका 'गूगल प्लस' में अकाउंट होना जरूरी है। साथ ही द्रविड़ से चैटिंग करने का सुनहरा मौका पाने के लिए आपको आसान से दो सवालों का जवाब देना होगा।
भेजे गए सभी जवाबों में से वेबसाइट की ओर से नियुक्त जज कुछ का चयन करेंगे।
चयनित लोगों में से कुछ भाग्यशाली लोगों को 'गूगल प्लस हैंगआउट' पर द्रविड़ के साथ लाइव वीडियो चैटिंग का मौका मिलेगा।
साथ ही इन चुनिंदा लोगों को 'टाइमलेस स्टील' नामक पुस्तक इनाम स्वरूप दी जाएगी। राहुल द्रविड़ की लिखी इस किताब पर उनका ऑटोग्राफ भी होगा। इस प्रतियोगिता में केवल भारतीय ही हिस्सा ले पाएंगे।