फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइटहुड मिलने पर हो रही आलोचना की परवाह नहीं : बॉयकाट

Wed, 11 Sep 2019 10:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जैफ्री बॉयकॉट और एंड्र्यू स्ट्रॉस - फोटो : सोशल मीडियाु
विज्ञापन

इंग्लैंड के जेफ्री बॉयकॉट को नाइटहुड की उपाधि दिए जाने के बाद उनकी फ्रांस में घरेलू हिंसा के एक पुराने मामले को लेकर आलोचना हो रही है। बॉयकाट ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें इस आलोचना की परवाह नहीं है क्योंकि उन्हें सिर्फ क्रिकेट की वजह से यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन


ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बॉयकाट को नाइट की उपाधि दी थी। ब्रिटेन की सीनियर महिला सांसद हैरियट हरमन ने इस आधार पर इसकी आलोचना की थी कि अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड को पीटने के आरोप में 1998 में फ्रांस की एक अदालत ने बॉयकॉट को दोषी पाया था।

बॉयकाट ने कहा, 'मैं इसकी परवाह नहीं करता। वह 25 साल पुरानी बात है। 25 साल पहले फ्रांस की एक अदालत में उसने मुझे दस लाख पाउंड के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मैने इनकार कर दिया क्योंकि इंग्लैंड में अगर आप इस तरह पैसा देते हैं तो लोगों को लगता है कि कुछ तो गलत रहा होगा।'  इंग्लैंड के लिए 108 टेस्ट में 8114 रन बना चुके बॉयकाट ने कहा, 'मुझे नाइट की उपाधि क्रिकेट में मेरे योगदान के लिए मिली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयकॉट और एंड्रयू स्ट्रॉस को मिली 'नाइटहुड' की उपाधि

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने इस्तीफे के साथ अपनी सम्मान सूची में नाइटहुड के लिए इंग्लैंड के दो पूर्व क्रिकेटर्स का नाम शामिल करवाया था। अब दोनों ही खिलाड़ी जेफ्री बॉयकॉट और एंड्रयू स्ट्रॉस को 'नाइटहुड' से सम्मानित किया गया है।

सोमवार को दोनों क्रिकेटर्स को 'सर' की उपाधि दी गई। 78 साल के बॉयकॉट ने 1964 से 1982 तक इंग्लैंड के लिए 108 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 8,114 रन बनाए और 1978 में चोटिल माइक ब्रियरली की जगह चार बार कप्तान बने। उनके नाम 36 वनडे भी हैं।

वहीं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज स्ट्रॉस के नेतृत्व में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2009 और 2010-11 में एशेज सीरीज जीती हैं। स्ट्रॉस ने 2004 से 2012 के बीच 127 वनडे और 100 टेस्ट खेले हैं। बाद में वे पुरुष टीम के डायरेक्टर भी बने थे, उन्हें इंग्लैंड की टीम को विश्व कप के लिए तैयार करने में अहम भूमिका अदा करने के लिए भी जाना जाता है। 

इंग्लैंड टीम ने इसी साल इतिहास में पहली बार विश्व कप जीता है, स्ट्रॉस ने बाद में रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन की स्थापना भी की जो सभी तरह के कैंसर से लड़ने के लिए पैसा जमा करता है। इंग्लैंड का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'नाइटहुड' मिलने के बाद दोनों खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए। 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ शानदार करियर के बाद खेल के प्रति सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया है। इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लॉवर ने स्ट्रॉस को बधाई दी और कहा कि वह वास्तव में सम्मान के हकदार हैं। फ्लॉवर ने कहा, 'मैं उन्हें इस सम्मान के योग्य समझता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें