फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गौतम गंभीर को लेकर एक और खुलासा, पूर्व चयनकर्ता बोले- 'एटीट्यूड' की दिक्कत, दोस्ती तक तोड़ दी थी

Sun, 29 Apr 2018 10:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ने के बाद से ही गौतम गंभीर मीडिया की सुर्खियां बने हुए हैं। पूर्व चयनकर्ता संदीप पाटिल ने गौतम गंभीर के बारे में एक खुलासा कर सनसनी मचा दी। पाटिल का कहना है कि गंभीर के 'एटीट्यूड' की दिक्कत है और इसी 'एटीट्यूड' के चलते वो टीम से बाहर हुए थे। संदीप पाटिल यहीं नहीं रूके उनका कहना है कि इसी के चलते गंभीप ने उनसे दोस्ती तक तोड़ ली थी।

पाटिल ने द क्विंट में लिखे अपने स्तंभ में खुलासा किया कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के दौरान गंभीर चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर नहीं थी बावजूद इसके वो तुरंत स्वदेश लौट गए। संदीप पाटिल उस समय एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) के निदेशक थे। जब उन्होंने डॉक्टर्स व फीजियो की रिपोर्ट पढ़ी तो हैरान रह गए। चोट सामान्य थी जिससे वो इंग्लैंड में रहते ही उबर जाते। यही गलती गंभीर को भारी पड़ गई, जब गंभीर फिट हुए तो मुरली विजय और शिखर धवन की जोड़ी एक ओपनिंग में जम चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाटिल ने बताया कि कैसे गंभीर ने उनसे बातचीत तक बंद कर दी थी। पाटिल के मुताबिक गंभीर ने टीम से बाहर होने को दिल से लगा लिया। पाटिल कहते हैं कि, 'वो समय था जब गंभीर ने हमारी दोस्ती खत्म करने का फैसला ले लिया। मैं उसकी भावनाएं समझ सकता था और मैंने इसे सकरात्मक रूप में लिया। जब भारतीय टीम के खिलाड़ी चुनने की बात आती है तब दोस्ती और भावनाएं काम नहीं आती। देश का हित सबसे पहले होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें