आईपीएल 2017 में प्वांइट्स टेबल के टॉप पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने चयनकर्ताओं से अपील की है कि वो इस सीजन में रॉबिन उथप्पा के धमाकेदार प्रदर्शन को नजरअंदाज न करें। केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट पर 'कैप्टंस कॉलम' में गंभीर ने विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि चयनकर्ताओं को उनके प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए।
गंभीर ने कहा कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर उथप्पा को राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जा सकता है। उथप्पा की विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते ही केकेआर की टीम टॉप पर काबिज है। गंभीर ने कहा, "उथप्पा विकेट के पीछे और आगे, दोनों जगह ही शानदार रहे है। पुणे के खिलाफ शानदार स्टंपिंग और कैचिंग ने मैच का रुख केकेआर के पक्ष में किया। बल्ले से उनकी मारक क्षमता गजह की है। वो सामने की ओर 'V' बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं।"