फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी के लिए गंभीर ने इन दो ‘हीरोज’ को कहा थैंक्यू

Thu, 29 Sep 2016 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम में गौतम गंभीर की वापसी हो गई है। लोकेश राहुल मांसपेशियों में खिचांव के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह इंडिया ब्लू को दलीप ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


टीम में वापसी के बाद गंभीर काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी बयान करते हुए अपने दो ‘हीरोज’ का शुक्रिया अदा किया है। गंभीर करीब 2 साल के बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहें हैं। गंभीर ने आखिरी टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 2014 में खेला था, जिसमें उन्होंने दोनो पारियों में सिर्फ 3 रन बनाए थे।

हालांकि राहुल की चोट ने टीम के दरवाजे उनके लिए फिर से खोल दिए हैं। ईडन गार्डन्स का मैदान आईपीएल में उनका हो ग्राउंड ही है। टीम में वापसी करने वाले गंभीर ने ट्वीट कर शाहरुख खान और शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौतम गंभीर - फोटो : getty
गौतम गंभीर ने बुधवार को ट्वीट कर कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वो मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत करेंगे या नहीं, मगर फिर भी उनके लिए वापसी ने बड़ी उम्मीद जगाई है।
  Tks @iamsrk bhai. Your wishes are so, so dear to me. More power to u. Loads of love to children especially d rock star AbRam. — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) 28 September 2016


किंग खान के अलावा 34 वर्षीय बाएं हाथ के ओपनर ने शहीद भगत सिंह को भी श्रंद्धांजलि दी। गंभीर भगत सिंह को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने कहा कि वो कामना करते हैं कि भगत सिंह की तुलना में उनके जैसा आधा साहस भी मिल जाए, तो काफी है।
  To my only idol, my only mentor, my only hero Bhagat Singh....I bow to ur courage of conviction n wish I had even a fraction of that! — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) 28 September 2016


गंभीर ने दलीप ट्रॉफी के 5 पारियों में 4 अर्धशतक बनाए थे। गंभीर ने कहा कि वो सेलेक्शन के बारे में नहीं सोचते क्योंकि वो सेलेक्टर्स का काम है। वो सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाना चाहते हैं। वो कहते हैं कि अच्छा खेल ही उनके बस में है और वो उसी पर ध्यान देते हैं। गंभीर के फैंस को उम्मीद होगी कि उन्हें कोलकाता टेस्ट के अंतिम ग्यारह में जगह मिल जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें