फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गजों पर भड़के गौतम गंभीर, कहा- कभी सोचा नहीं था ये दिन आएगा

Tue, 13 Jun 2023 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के कई पूर्व क्रिकेटर पान मसाला ब्रांड से जुड़े विज्ञापन कर रहे हैं। विज्ञापन में इलायची उत्पाद दिखाया जाता है, लेकिन इसकी असली मंशा पान मसाला का विज्ञापन करने की होती है। 
विज्ञापन
पान मसला विज्ञापन के दौरान कपिल देव और वीरेन्द्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कई पूर्व क्रिकेटर पान मसाला का विज्ञापन करने को लेकर निशाने पर हैं। पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने पान मसाला का विज्ञापन करने वाले खिलाड़ियों पर निशाना साधा है। सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ी पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन कर रहे हैं। ये विज्ञापन मैच के दौरान टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले के साथ दिखाए जाते हैं। इस पर गौतम गंभीर ने नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि इन खिलाड़ियों को लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं, लेकिन ये लोग बिना कुछ सोचे-समझे पान मसाला का प्रचार कर रहे हैं। गंभीर ने कहा "मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं सोचा था की एक खिलाड़ी किसी पान मसाना का समर्थन करेगा। यह काफी निराशाजनक है और मैं यह हमेशा कहता रहूंगा। आपको अपना रोल मॉडल ध्यान से, बहुत विचार कर के चुनना चाहिए। किसी का नाम जरुरी नहीं होता बल्कि उनके काम होते हैं, चाहे वह कोई भी हो। एक खिलाड़ी अपने नाम से नहीं काम से जाना जाता है।"

गंभीर ने आगे कहा "करोड़ों युवा खिलाड़ी आपको देख रहे हैं, और पैसा इतना जरुरी है कि आप लोग पान मसाला का समर्थन कर रहे हैं, पैसा कमाने के और भी कई तरीके हैं। अगर एक रोल मॉडल की वजह से कोई पैसा कमाने के कुछ मौके छोड़ना चाहता है तो इसके लिए भी हिम्मत चाहिए होती है।"
विज्ञापन


हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने भी विश्व तंबाकू दिवस पर बताया था कि उन्होंने अपने पिता से यह वादा किया था की वह जिंदगी में कभी भी नशीले पदार्थ या तंबाकू का समर्थन नहीं करेंगे चाहे उन्हें कोई कितने भी पैसे दे।

इस पर गंभीर ने कहा "सचिन ने अपने पिता से किए गए वादे को बखूबी निभाया है। उन्हें इसी तरह के पान मसाला का समर्थन करने के लिए 20-30 करोड़ रुपये मिल रहे थे लेकिन, नहीं उन्होंने आज तक ऐसी किसी चीज का समर्थन नहीं किया, इसलिए वह करोड़ों के रोल मॉडल हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें