फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: 'स्पिन की कला को नष्ट कर दिया', गौतम गंभीर ने साधा ICC के इस नियम पर निशाना, जानिए क्या कहा

Tue, 21 May 2024 11:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस दौरान गंभीर ने रविचंद्रन अश्विन और नाथन लॉयन के करियर पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस नियम की वजह से सफेद गेंद क्रिकेट में दोनों स्पिनर्स का करियर छोटा रह गया।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आईसीसी पर निशाना साधा है। उन्होंने बोर्ड पर स्पिन की कला को नष्ट करने का आरोप लगाया है। दरअसल, वनडे क्रिकेट में दो नई गेंदों के साथ 50 ओवर फेंके जाते हैं। इससे स्पिनर्स अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहते हैं। अब गंभीर ने आईसीसी को लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह दो गेंदों वाले नियम को पूरी तरह से खत्म कर दें।
विज्ञापन


गंभीर ने कहा, "सफेद गेंद वाले क्रिकेट में जो सबसे खराब चीज हुई है वह है दो नई गेंदों का आना। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि आपने एक गेम से फिंगर स्पिनर का पूरा कौशल छीन लिया है, चाहे वह बाएं हाथ का स्पिनर हो या ऑफ स्पिनर हो। आपके पास दो नई गेंदें हैं और अंदर पांच फील्डर हैं। आप एक फिंगर स्पिनर से कैसे उम्मीद करते हैं कि वह सतह से कुछ भी निकालेगा और उसे अंतिम 11 में शामिल किया जाएगा? यह सफेद गेंद वाले क्रिकेट में सबसे खराब चीज है।"

रविचंद्रन अश्विन और नाथन लॉयन के करियर पर बोले गंभीर
इस दौरान गंभीर ने रविचंद्रन अश्विन और नाथन लॉयन के करियर पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस नियम की वजह से सफेद गेंद क्रिकेट में दोनों स्पिनर्स का करियर छोटा रह गया। पूर्व खिलाड़ी ने कहा,  "मैंने इसे हर जगह कहा है। इस नियम ने दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ फिंगर स्पिनरों को छीन लिया है, जिन्हें अधिक सफेद गेंद क्रिकेट खेलना चाहिए था, आप (अश्विन) और नाथन लियोन। आप लोगों के नहीं खेलने का कारण यह था कि आपके लिए कुछ भी नहीं था, इन सभी बाधाओं के बावजूद एक सपाट ट्रैक पर छोटी बाउंड्री पर पावर हिटर के साथ और डीआरएस के साथ भी।"
विज्ञापन


'मैं इस नियम को खत्म कर दूंगा'
कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर ने बताया कि उन्हें कभी मौका मिला तो वह इस नियम को खत्म कर देंगे।  गंभीर ने कहा, "आईसीसी का काम हर तरह के गेंदबाज को बढ़ावा देना है, जो ऑफ स्पिनर या फिंगर स्पिनर बनना चाहता है। मुझे बताएं कि अब कितने युवा स्पिन गेंदबाजी की कला अपनाना चाहते हैं? कोई नहीं, क्योंकि वे जानते हैं कि सफेद गेंद क्रिकेट में उनका कोई भविष्य नहीं है। अगर मेरा वश चले तो मैं सफेद क्रिकेट में दो नई गेंद डालने के नियम से निकाल दूं। मुझे लगता है कि यह क्रिकेट में हुई सबसे बुरी चीज है। मुझे लगता है कि आईसीसी ने गड़बड़ कर दी है। उम्मीद है कि वे आगे चलकर इसे बदल सकते हैं और एक वनडे मैच के पूरे 50 ओवरों के लिए केवल एक गेंद का उपयोग कर सकते हैं।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें