फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पर गौतम गंभीर ने फैंस को दिया स्पेशल गिफ्ट, जड़ा मैच विनिंग शतक

Mon, 15 Oct 2018 10:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौतम गंभीर
विज्ञापन

कुलवंत खेजरोलिया (6/31) के हैट्रिक सहित छह विकेट और कप्तान गौतम गंभीर (104) के जन्मदिन पर जमाए शतक से दिल्ली ने रविवार को यहां हरियाणा को आसानी से पांच विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन


हरियाणा की टीम 49.1 ओवर में 229 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 39.2 ओवर में पांच विकेट पर 230 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। गंभीर ने 72 गेंदों की पारी में 16 चौके लगाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में गंभीर का 20वां शतक है।

गंभीर ने सलामी बल्लेबाज उनमुक्त चंद (15) के साथ 54 और दूसरे विकेट के लिए ध्रुव शौरी (50) के साथ 118 रन की साझेदारी की। राहुल तेवतिया ने गंभीर को स्टंप करा कर उनकी पारी का अंत किया। तीन विकेट लेने वाले तेवतिया हरियाणा के सबसे सफल गेंदबाज रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी के लिए उतरी हरियाणा की शुरुआत खराब रही और दसवें ओवर तक टीम ने 37 रन पर तीन विकेट गवां दिए। सलामी बल्लेबाज चैतन्य विश्नोई (85) और प्रमोद चंदीला (59) ने चौथे विकेट केलिए 120 रन जोड़े। 

खेजरोलिया ने पारी के 39वें ओवर की चौथी गेंद पर विश्नोई का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने चंदीला और कप्तान अमित मिश्रा का विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की। लगातार तीन गेंद पर तीन विकेट गंवाने के बाद हरियाणा की पारी पटरी से उतरी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

तुषार के पंच से मुंबई की बिहार पर जीत

रोहित शर्मा
मध्यम गति के गेंदबाज तुषार देशपांडे (5/23) की घातक गेंदबाजी की मदद से मुंबई ने बिहार को नौ विकेट से हराकर विजय हजारे एकदिवसीय ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 18 साल बाद राष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने वाले बिहार की टीम का पहली बार किसी बड़ी टीम से सामना था। बिहार की टीम क्वार्टर फाइनल में 28.2 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। 

केवल दो बल्लेबाज बाबुल कुमार (16) और रहमुतुल्लाह (18) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए।  तुषार के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले मैच अभ्यास के लिए टूर्नामेंट में खेल रहे रोहित शर्मा को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने को नहीं मिला क्योंकि मुंबई ने 12.1 ओवर में एक विकेट पर 71 रन बनाकर 225 गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज कर दी। 

रोहित 42 गेंदों पर 33 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए। अखिल हेरवादकर ने 24 रन बनाए। बिहार ने प्लेट ग्रुप में अजेय रहते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें