फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर का दावा, कहा- धोनी का यह एक रिकॉर्ड कभी नहीं टूट पाएगा

Mon, 17 Aug 2020 02:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गौतम गंभीर-एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। धोनी ने शनिवार को अचानक से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। उनके इस फैसले के बाद से क्रिकेटरों और प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी लगातार आ रही हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी एमएस धोनी के करियर की प्रशंसा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने का धोनी का रिकॉर्ड टूटने वाला नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
गंभीर ने इस रिकॉर्ड पर बात करते हुए कहा, 'यदि आप बात करते हैं किसी एक रिकॉर्ड की जो हमेशा के लिए रहने वाला है तो वह है एमएस धोनी की तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत। मुझे नहीं लगता कि कोई अन्य कप्तान कभी भी इसे हासिल कर पाएगा! मुझे लगता है, चाहे वह टी-20 विश्व कप हो, चाहे वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी हो या 2011 विश्व कप, 'कोई भी कप्तान यह तीनों नहीं जीत पाएगा।'
विज्ञापन

3 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में कहा, 'मुझे लगता है कि यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो हमेशा के लिए रहने वाला है, और मैं शर्त लगा सकता हूं कि यह हमेशा के लिए रहेगा।' मुझे लगता है कि शतकों के रिकॉर्ड अंततः टूट जाएंगे, कोई आएगा और रोहित शर्मा की तुलना में शायद अधिक दोहरा स्कोर बनाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर पाएगा, इसलिए एमएस धोनी का यह रिकॉर्ड हमेशा के लिए रहने वाला है।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बावजूद धोनी क्रिकेट के मैदान में दिखते रहेंगे और उन्हें जल्दी ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए भी देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें