फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश मैच पर बोले गंभीर- क्रिकेट से बड़ा मुद्दा है दिल्ली का प्रदूषण

Thu, 31 Oct 2019 08:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gautam gambhir
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मौजूदा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा है कि दिल्ली वालों क्रिकेट मैच की मेजबानी से ज्यादा प्रदूषण की चिंता करनी चाहिए। दिवाली के बाद से दिल्ली का प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है और 3 नवंबर को होने वाले भारत-बांग्लादेश पहले टी-20 मैच के आयोजन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

विज्ञापन


गंभीर ने इस बारे में समाचार अजेंसी से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में होने वाला क्रिकेट मैच या कोई दूसरे खेल से ज्यादा बड़ी समस्या प्रदूषण है। हमारे लिए, दिल्ली में रहने वालों के लिए प्रदूषण चिंता का विषय होना चाहिए नाकि कोई क्रिकेट मैच।

यह सिर्फ खिलाड़ियों की है नहीं बल्कि सभी दिल्लीवासियों के लिए भी चिंता का विषय है। कोई मैच इसके आगे बहुत छोटा है। क्रिकेटर से सांसद बने गंभीर ने कहा, 'यह बहुत छोटी चीज है। अंत में यह पूरी दिल्ली है जो सह रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब पर इसका असर हो रहा है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है। मुझे पता चला है कि प्रदूषण का स्तर पहले से बेहतर है। इसका श्रेय दिल्ली के लोगों को जाता है, लेकिन अभी हमें और मेहनत करनी है। ' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इसलिए मैच होता है या नहीं, मुझे इस बात की चिंता नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि हो और होना भी चाहिए, लेकिन प्रदूषण एक ऐसी चीज है, जिसका दुष्प्रभाव पूरी दिल्ली पूरे साल झेलती है। यह मैच से कहीं बड़ा मुद्दा है।' 
विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश अपने आगामी भारत दौरे का आगाज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 मैच के साथ करेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें