फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारत के स्टार खिलाड़ियों को गौतम गंभीर का संदेश- विश्व कप आईपीएल से कहीं ज्यादा जरूरी है

Wed, 04 Jan 2023 08:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गौतम गंभीर ने कहा है कि विश्व कप आईपीएल से कहीं ज्यादा जरूरी है। ऐसे में अगर जरूरत हो तो भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल छोड़ने से परहेज नहीं करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली, दीपक चाहर, केएल राहुल, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्पिन के महान खिलाड़ी इस साल देश में होने वाले वनडे विश्व कप में अहम भूमिका निभाएंगे। गंभीर ने कहा कि भारत को आक्रामक खिलाड़ियों की पहचान करने और वनडे टीम में क्रिकेटरों का मिश्रण रखने की जरूरत है। ये खिलाड़ी मिलकर भारत को अच्छे स्कोर तक पहुंचाएंगे और विश्व कप जीतने में कामयाब हो सकते हैं।
विज्ञापन


निडर खिलाड़ियों की अहमियत ज्यादा
गंभीर ने कहा "सबसे पहले, आपको उन खिलाड़ियों की पहचान करने की आवश्यकता है, जिनके पास वह निडर नजरिया है और शायद 50 ओवर जैसे प्रारूप में आपकी टीम में हर तरह के खिलाड़ी का मिश्रण होना चाहिए। ऐसे खिलाड़ी जो पारी को संभाल सकते हैं। भूमिका में बदलाव ने भी बड़ा अंतर पैदा किया है।"

उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और वे सभी लोग जो एंकर की भूमिका निभा सकते हैं और शायद स्पिन को अच्छी तरह से खेल सकते हैं। ये खिलाड़ी आने वाले विश्व कप में एक बड़ी भूमिका निभाएंगे।" गंभीर ने कहा कि दो छोर से दो नई गेंदों का उपयोग होने से वनडे प्रारूप काफी बदल गया है। उन्होंने कहा "उस समय हमारे पास केवल एक नई गेंद थी, अब हमारे पास दो नई गेंदें हैं जिनमें पांच फील्डर हैं। इसलिए, एक पार्ट टाइम गेंदबाज की अहमियत खत्म हो गई है। अब पर्याप्त रिवर्स स्विंग भी नहीं दिखती। फिंगर स्पिनर को भी ज्यादा मदद नहीं मिलती है।"
विज्ञापन

नए खिलाड़ियों की पहचान जरूरी
गंभीर ने कहा "लेकिन, मुझे हमेशा लगता है कि जब हम इस नए दृष्टिकोण के बारे में बात करते हैं, तो आपको उन खिलाड़ियों की पहचान करनी होगी जो उन भूमिकाओं पर खरे उतर सकते हैं। अगर वे ब्रेक लेना चाहते हैं, जो लोग तीन से अधिक प्रारूप खेलते हैं, वे निश्चित रूप से टी20 क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से वनडे प्रारूप से नहीं। उन्हें एक साथ खेलने का मौका मिलना चाहिए।"

"मुझे लगता है कि पिछले दो विश्व कप में भारतीय क्रिकेट ने जो सबसे बड़ी गलती की है, वह यह है कि सभी खिलाड़ियों एक साथ पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेले। मुझे बताएं कि कितनी बार सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 खेली है? केवल विश्व कप के दौरान हमने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 रखने का फैसला किया, लेकिन दुर्भाग्य से वह कभी भी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 नहीं थी।"
विज्ञापन

विश्व कप ज्यादा जरूरी
गंभीर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भारतीय क्रिकेटरों को आईपीएल खेलने से बचना चाहिए और विश्व कप को ध्यान में रखते हुए 50 ओवर के क्रिकेट को प्राथमिकता देनी चाहिए।

"तो इन लोगों को पर्याप्त वनडे क्रिकेट खेलना होगा। विशेष रूप से 50 ओवरों के विश्व कप के लिए एक साथ खेलना होगा। वे चाहें तो टी20 या आईपीएल से ब्रेक ले सकते हैं। अगर फ्रैंचाइजी को इससे नुकसान होता है तो कोई परेशानी नहीं है। भारतीय क्रिकेट सबसे अहम है, आईपीएल नहीं। आईपीएल भारतीय क्रिकेट का एक हिस्सा है। अगर भारत बाहर जाकर विश्व कप जीतता है तो यह ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। अगर कोई महत्वपूर्ण खिलाड़ी आईपीएल मैचों में नहीं खेलता है तो ऐसा ही हो, क्योंकि आईपीएल हर साल होता है और विश्व कप चार साल में एक बार होता है। इसलिए, मुझे लगता है कि विश्व कप जीतना आईपीएल जीतने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें