फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 में KKR नहीं बल्कि इस टीम के लिए खेलते दिखेंगे गौतम गंभीर!

Sat, 06 Jan 2018 11:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : File
विज्ञापन
बीते गुरुवार को मुंबई में आईपीएल की आठ टीमों ने कुल 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया।  लीग के 11वें सीजन में सभी टीमों का असली चेहरा 27 और 28 जनवरी को होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी के बाद पता चलेगा। हालांकि नीलामी से पहले जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने कप्तान गौतम गंभीर को रिटेन नहीं किया, उससे साफ हो जाता है कि वो अब गंभीर की और सेवा नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन करके साफ कर दिया है कि इस बार सीएसके की कप्तानी धोनी करेंगे। इस बीच एक रोचक बात यह सामने यह आ रही है कि आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी में सीएसके गौतम गंभीर के लिए बोली लगा सकती है। 

हालांकि अभी तक ना तो गंभीर ने और ना ही चेन्नई के मैनेजमेंट ने आधिकारिक रूप से ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं लेकिन इन कयासों की हवा सीएसके के ट्विंटर हैंडल से मिली है। 
विज्ञापन


दरअसल एक फैन ने सीएसके को टैग करते हुए लिखा है कि मुझे ऐसा लग रहा है कि इस बार गौतम गंभीर को सीएसके नीलामी में खरीदेगा। 
 

हालांकि आमतौर पर टीमों के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल्स की ओर से ऐसे ट्वीट्स का जबाव नहीं दिया जाता है, लेकिन सीएसके ने इस ट्वीट का जबाव ईमोजीज के साथ दिया। इन ईमोजीज भी ऐसा संकेत दे रही हैं कि आने वाली नीलामी में सीएसके प्रबंधन गौतम गंभीर को खरीदने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। तो क्या आईपीएल 2018 में एक बार फिर धोनी के नेतृत्व में गौतम गंभीर अपना करिश्मा बिखेरते नजर आएंगे? इस सवाल का जवाब 27-28 जनवरी को होने वाली नीलामी में मिल जाएगा।
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें