एशेज सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टेस्ट में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन कंगारू टीम ने वो कमाल कर दिखाया, जो उसने 24 साल पहले किया था।
इस मैच में कंगारू टीम की ओर से तीसरे, चौथे और पांचवें विकेट के लिए 100 या फिर इससे अधिक रन की साझेदारी की। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा 1993 में लीड्स में खेले गए टेस्ट मैच में किया था।
बता दें कि सिडनी टेस्ट में तीसरे विकेट के लिए
उस्मान ख्वाजा और कंगारू कप्तान
स्टीव स्मिथ के बीच 188 रन की साझेझारी हुई। इसके बाद चौथे विकेट के लिए ख्वाजा और शॉन मार्श ने 101 रन की साझेदारी की और पांचवें विकेट के लिए शॉन मार्श और मिचेल मार्श के बीच 104 रन की नाबाद साझेदारी की।
ये भी पढ़ेंः टेस्ट में बेस्ट बने कंगारू कप्तान, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
बता दें कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उस्मान ख्वाजा (171 रन) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 479 रन बना लिए हैं साथ ही 133 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शॉन मार्श (98*) और मिचेल मार्श (63*) नाबाद क्रीज पर बने हुए हैं और चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की इस बढ़त को और आगे बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे।