फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम गंभीर ने छोड़ी दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी, नितीश राणा संभालेंगे कमान

Mon, 05 Nov 2018 02:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gautam gambhir
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे सीनियर खिलाड़ी गौतम गंभीर ने राज्य की रणजी टीम का कप्तान पद छोड़ने का फैसला किया है और उन्होंने टीम प्रबंधन से किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'गौतम ने राज्य टीम के मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी को बता दिया कि वह कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने किसी युवा खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा है।' दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 12 नवंबर से फिरोजशाह कोटला में खेलेगी। 

गंभीर को सत्र के शुरू में दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी अगुवाई में टीम ने विजय हजारे फाइनल में जगह बनायी और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने स्वयं लगभग 500 रन बनाये। पता चला है कि 37 वर्षीय गंभीर ने आगे कप्तान पद पर नहीं बने रहने का फैसला किया क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस सत्र में सभी प्रथम श्रेणी मैचों में खेलेंगे या नहीं। 
विज्ञापन


गंभीर का कप्तान पद छोड़ने का फैसला इस बात का भी संकेत है कि वह लंबे समय प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। लेकिन शिखर धवन और ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में दिल्ली को गंभीर की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें