फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Gambhir: स्वदेशी कोच के समर्थन में गौतम गंभीर, बोले- टीम इंडिया को बर्बाद कर सकते हैं विदेशी कोच

Sat, 26 Nov 2022 09:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गंभीर ने विदेशी कोचों की आलोचना की और कहा कि वे भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर सकते हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से जुड़ी तीन देशों की सीरीज में भारत की जीत के बारे में भी बात की जिसमें टीम के कोच लालचंद राजपूत ही थे।
विज्ञापन
गौतम गंभीर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने स्वदेशी कोचों की प्रशंसा की है और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारतीय कोचों को ही नियुक्त करने की वकालत की है। गंभीर ने कहा कि भारतीय कोचों ने अतीत में खुद को साबित किया है। उन्होंने लालचंद राजपूत का उदाहरण दिया। लालचंद राजपूत के रहते हुए टीम इंडिया 2007 टी20 विश्व कप जीती थी।
विज्ञापन


गंभीर ने विदेशी कोचों की आलोचना की और कहा कि वे भारतीय क्रिकेट को बर्बाद कर सकते हैं। गंभीर ने कहा, "हां, हमें अपनी टीम के लिए विदेशी कोच नहीं चाहिए। वे सिर्फ आपकी क्रिकेट और टीम को खराब कर सकते हैं, भारतीय कोचों के साथ क्या गलत है? उन्होंने क्या गलत किया है? हमने लालचंद राजपूत की कोचिंग में 2007 का टी20 विश्व कप जीता था।"

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से जुड़ी तीन देशों की सीरीज में भारत की जीत के बारे में भी बात की जिसमें टीम के कोच लालचंद राजपूत ही थे। गंभीर ने कहा, "हमने उसी कोच के साथ पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीबी सीरीज भी जीती थी, लेकिन हमें 2011 विश्व कप की जीत और कोच गैरी कर्स्टन याद हैं।"
विज्ञापन


डंकन फ्लेचर और जॉन राइट पर उठाए सवाल
उन्होंने पिछले विदेशी कोचों के कार्यकाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "डंकन फ्लेचर और जॉन राइट ने क्या खास काम किया है? हमें अपने स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों पर भरोसा दिखाना होगा।" भारत के लिए 2007 और 2011 विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गंभीर ने भी गेंदबाजों के योगदान की सराहना की और उन्हें याद किया।

उन्होंने कहा, "हमें विश्व कप फाइनल में 97 और 91 रन बनाने वाले खिलाड़ियों को हमेशा क्यों याद रखना चाहिए। जहीर खान और हरभजन सिंह ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनका प्रयास बल्लेबाजों के बराबर था, इसलिए हमें उन्हें भी याद रखना होगा।"
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें