फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने दी नसीहत, बड़ी पारी खेलकर कहें अलविदा सचिन

Tue, 16 Jul 2013 02:32 PM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को उम्मीद है कि इस साल के अंत में होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे में सचिन तेंदुलकर का बल्ला एक बार फिर गरजेगा और वह अपना जलवा बरकरार रख पाएंगे।
विज्ञापन


भारत को 26 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और उन्हें उम्मीद है कि इस दौरान सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। सचिन ने अब तक 198 टेस्ट खेले हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड 200वां टेस्ट मैच उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना रन बनाना और फॉर्म में लौटना। सचिन को अपने कॅरियर के अंतिम पड़ाव पर अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप पारियां खेलनी चाहिए।
विज्ञापन


सचिन के साथ वनडे ओपनिंग में कई यादगार साझेदारियां निभाने वाले गांगुली ने कहा, ‘मैंने व्यक्तिगत तौर पर सचिन को यह सलाह दी है कि वह अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप पारियां खेलकर खेल को विदा कहें, न कि एक संघर्ष कर रहे बल्लेबाज के रूप में पिच से विदा हों।'

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘सचिन क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखते हैं। मैंने अपने कैरियर में उनसे बढ़िया खिलाड़ी नहीं देखा है।’ उन्होंने कहा कि तेंदुलकर दो सौ टेस्ट मैच का आंकड़ा पार सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं वाकई में चाहता हूं कि वह दक्षिण अफ्रीका में एक शतक जरूर लगाएं।'
विज्ञापन


गांगुली ने कप्तान धोनी की तारीफ करते हुए कहा, 'उनके बेहतरीन नेतृत्व को देखकर अच्छा लग रहा है। वे लगातार बेहतर करते जा रहे हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें