फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-गंभीर विवाद पर श्रीसंत को आया गुस्सा

Fri, 12 Apr 2013 02:51 PM IST
पुणे/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के सीजन-6 में विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद ने एक बार फिर श्रीसंत और भज्जी के थप्पड़ कांड की याद दिला दी।
विज्ञापन


हालांकि खुद श्रीसंत दोनों की तुलना करने से बेहद नाराज हैं। श्रीसंत ने विवाद की तुलना उनके और हरभजन सिंह के बीच हुए विवाद से किये जाने पर निराशा जताई है।
विज्ञापन


श्रीसंत ने ऐसी तुलनाओं को लेकर अपनी झुंझलाहट अपने ट्विटर एकांउट पर जताई। श्रीसंत ने कहा कि इस तरह की तुलनाएं बेवजह आपको उकसाती हैं।

श्रीसंत ने लिखा है कि एक अखबार के खेल पृष्ठ को देखकर तो मुझे बेहद निराशा हुई है। कल मैच के दौरान जो कुछ भी हुआ वह कोहली और गंभीर के बीच हुआ था।

इसकी तुलना मेरे और हरभजन के बीच हुए विवाद से करना कहीं से सही ठहराया नहीं जा सकता है।

श्रीसंत नें आगे कहा कि इस घटना को पांच साल पहले की घटना से तुलना करना निहायत बेतुका है। ऐसी तुलनाओं से मैं तंग आ चुका हूं लेकिन अब बहुत हो गया, अब मैं चुप नहीं रहूंगा ये सब बंद करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें