फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण प्रभावित क्रिकेट, सिर्फ IPL ही नहीं इन मैचों पर भी गिरी है गाज

Fri, 20 Mar 2020 02:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना से प्रभावित क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दुनिया भर में इस समय कोरोना वायरस का कहर जारी है। आम जन जीवन के साथ-साथ इसका असर खेल की प्रतियोगिताओं पर भी पड़ा है। ओलंपिक के आयोजन को लेकर भी बहस जारी है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन सिर्फ यही लीग इस वायरस से प्रभावित नहीं हुई है। कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज को भी रद्द करना पड़ा है और अभी यह साफ नहीं है कि कब तक हालात बेहतर होंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हर टीम का क्रिकेट कैलेंडर प्रभावित हुआ है। छह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज और दो टी-20 लीग अब तक रद्द की जा चुकी हैं। श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान, आयरलैंड, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका सभी टीमों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है और हर टीम के खिलाड़ी अपने घर में आराम कर रहे हैं। फिलहाल कोई भी क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं हो रहा।

विश्व भर में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज बड़ी संख्या में हर रोज मिल रहे हैं। हजारों लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 200 के पार हो चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई हैं ये क्रिकेट सीरीज

  • रोड सेफ्टी वर्ल्ड टी-20 सीरीज
  • आईपीएल 2020 (15 अप्रैल तक स्थगित)
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, वन-डे सीरीज
  • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज
  • पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, एकमात्र वन-डे और दूसरा टेस्ट
  • ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, वन-डे सीरीज
  • पाकिस्तान सुपर लीग 2020 (सेमीफाइनल से कुछ घंटों पहले स्थगित)
  • जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड (वन-डे और टी-20 सीरीज)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें