फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 10: गुजरात लॉयंस को लग सकता है झटका, टूर्नामेंट छोड़ सकता है यह खिलाड़ी

Wed, 26 Apr 2017 09:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : ESPN
विज्ञापन
इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय अपनी आईपीएल टीम गुजरात लॉयंस को बीच में ही छोड़कर जा सकते हैं। नियमित रूप से मौका ने मिलने से परेशान रॉय ने फैसला किया है कि वो अपनी घरेलु टीम सरे के साथ जुड़ेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभ्यास करेंगे। एक अग्रेंजी अखबार से बातजीत के दौरान रॉय ने खुलासा किया, "मैं इंग्लैंड क्रिकेट निदेशन एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ चर्चा कर रहा हूँ कि मुझे रॉयल लंदन कप के लिए सरे लौटना चाहिए या नहीं।"
विज्ञापन


रॉय ने कहा कि उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया जा रहा और उनके अनुसार यह समय की बर्बादी है। रॉय ने कहा कि वो शानदार फॉर्म में हैं और नियमित क्रिकेट के जरिए उसे जारी रखना चाहते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में ज्यादा समय नहीं बचा है और सिलेक्शन को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। गौरतलब है कि मैकलम, फिंच और स्मिथ को जगह मिलने से रॉय का खेल पाना मुश्किल नजर आता है।

अगले महीने के शुरुआत में इंग्लैंड को आयरलैंड के साथ वनडे सीरीज खेलनी है। इंग्लैंक के कप्तान ऑयन मॉर्गन, सैम बिलिंग्स और जेसन रॉय को इन मैचों के लिए वापिस आने के लिए कह दिया गया है। हालांकि, यह आईपीएल के बाकी मैचों के लिए वापिस लौट सकते हैं। 5 और 7 मई को होने वाले इन मैचों के बाद रॉय शायद ही भारत लौटें। ऐसे में ब्रावों के बाद रॉय का बाहर होना, गुजरात लॉयंस के लिए बड़ा झटका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें