सचिन ने ट्वीट कर कहा, "सपना कैसे शुरू हुआ और कैसे पूरा हुआ।"
बीसीसीआई ने लिखा, "हमारी यादों में हमेशा के लिए अंकित।"
मैन ऑफ दी सीरीज रहे युवराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "यह सिर्फ एक वर्ल्ड कप जीत नहीं थी, यह करोड़ों भारतीयों का सपना था जो साकार हुआ। उस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महशूस करता हूं जो देश और सचिन के लिए यह ट्रॉफी जीतना चाहती थी।"
सुरेश रैना ने कहा, "एक टूर्नामेंट जिसने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया, एक पल जब हमारे सपने पूरे हुए। यह पल हमेशा दिल के करीब रहेगा।"
हरभजन सिंह ने लिखा, "दो अप्रैल- वह दिन जब करोड़ों लोग खुशी से झूम उठे थे। वह दिन जब भारत ने ट्रॉफी जीता था।"
टीम का हिस्सा रहे पूर्व गेंदबाज मुनफ पटेल ने कहा, "टीम का हिस्सा होने का गर्व है, सभी को याद करता हूं।"