फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 योद्धाओं के सहारे जंग जीतने उतरेगी केकेआर, इस IPL दांव पर लगी प्रतिष्ठा

Tue, 19 Mar 2019 10:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
केकेआर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) की टीम से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। टीम में अनुभव और युवा जोश का मिश्रण है। केकेआर की टीम 23 मार्च से शुरू हो रहे इस टी-20 लीग में तीसरी बार विजेता बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

केकेआर को टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही युवा पेसर कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी के रूप में तगड़ा झटका लगा है, जो चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर की टीम ने पिछले 11 सीजन में से 6 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

चलिए, उन 5 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जो 2019 में केकेआर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : ipl
दिनेश कार्तिक: फिनिशर के रूप में अपनी पहचान पुख्ता करते जा रहे दिनेश कार्तिक के पास विश्व कप से पहले एक बार फिर अपनी क्षमता दिखाने का मौका है। कप्तान के रूप में दोहरी जिम्मेदारी है। 

मैच: 168 रन : 3401 औसत : 26.77 
विज्ञापन

3 of 6
सुनील नरेन: वेस्टइंडीज के बेहतरीन स्पिनर रन पर अंकुश लगाने में माहिर हैं। आईपीएल के सफल गेंदबाजों में इनकी गिनती होती है। सात बार चार विकेट और एक बार पांच विकेट भी ले चुके हैं। 

मैच : 98 विकेट : 112 इकॉनोमी रेट : 6.53

4 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
रॉबिन उथप्पा: शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के प्रदर्शन में निरंतरता रही है। अच्छी शुरुआत दिलाने और बड़े स्कोर की नीवं रखने में भूमिका रही है। जरूरत के  मुताबिक गियर बदलने में भी माहिर हैं।  

मैच: 165  रन: 4086 औसत: 28.57
विज्ञापन

5 of 6
आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक
आंद्रे रसेल: जमैका के ऑलराउंडर गेंद पर तेज प्रहार करने वाले बल्लेबाजों में शामिल हैं। 2014 में टीम में आए थे और टीम के सबसे उपयोगी क्रिकेटरों में से एक हैं। 

मैच: 50 रन: 890 औसत: 26.96
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुलदीप यादव - फोटो : ipl
कुलदीप यादव: भारतीय टीम के इस कौशलपूर्ण चाइनामैन बॉलर लगातार अच्छा कर रहे हैं। विकेट लेने की अद्भुत क्षमता है। टीम के नियमित सदस्य बन चुके हैं। 

मैच: 31 विकेट: 35 इकॉनोमी: 8.22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें