गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'पाकिस्तान पर टीम इंडिया की एक और स्ट्राइक और परिणाम वही। पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई। इस बेहतरीन जीत के लिए हर भारतीय को गर्व हो रहा है।'
वहीं खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट किया और कहा 'पहले से बोला था हिंदुस्तान जीतेगा, पाकिस्तान हारेगा! शाबाश लड़कों, बधाई टीम इंडिया।
इनके अलावा पूर्व खेल मंत्री और ओलंपिक मेडलिस्ट राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लिखा, पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन। टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर अजेय बढ़त बनाए रखी। विराट कोहली और रोहित की बेहतरीन पारी और गेंदबाजों की बढ़िया गेंदबाजी। लगे रहो।
इन सबके अलावा रेल मंत्री पियूष गोयल, सुषमा स्वराज और गौतम गंभीर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है।