फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होंगे पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी चार मैच, PCB ने जारी किया शेड्यूल

Thu, 03 Sep 2020 01:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएसएल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने घोषणा की है कि पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे चार मैच नवंबर में लाहौर में खेले जाएंगे। ये मैच कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में स्थगित कर दिए गए थे। पीसीबी ने बुधवार को संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसके अनुसार चोटी की दो टीमें मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स 14 नवंबर को क्वालीफायर में आमने सामने होंगी।

विज्ञापन


इसी दिन लीग चरण में तीसरे स्थान पर रहे लाहौर कलंदर्स और चौथे स्थान की टीम पेशावर जाल्मी के बीच पहला एलिमिनेटर खेला जाएगा। क्वालीफायर में हारने वाली टीम और पहले एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच दूसरा एलिमिनेटर 15 नवंबर को होगा। फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा। पीएसएल को कोविड-19 महामारी के कारण 17 मार्च को स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें