फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs LEIC: पहले अभ्यास मैच में लिसेस्टशायर के लिए खेलेंगे चार भारतीय खिलाड़ी, रोहित शर्मा के सामने होंगे बुमराह

Thu, 23 Jun 2022 02:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिसेस्टर

सार

भारत के चार खिलाड़ी पहले अभ्यास मैच में लिसेस्टशायर की टीम के लिए खेलेंगे। इनमें चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच के लिए पूरी टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। रविचंद्रन अश्विन को छोड़कर पूरी टीम इंग्लैंड पहुंच गई है और गुरुवार से लिसेस्टशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी। इस मैच में भारत के चार खिलाड़ी लिसेस्टशायर की टीम में के लिए खेलते दिखेंगे। भारत के चेतेश्वर पुजारा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा पहले अभ्यास मैच में अपनी ही टीम के खिलाफ खेलेंगे। पुजारा काउंटी क्रिकेट का हिस्सा रह चुके हैं और हाल ही में ससेक्स के लिए खेले थे। 
विज्ञापन


काउंटी के मौजूदा सीजन में पुजारा ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी तय हो गई थी। टीम का एलान हुआ तो एक बार फिर पुजारा टेस्ट टीम में थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। 
विज्ञापन

लिसेस्टशायर के लिए क्यों खेल रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
भारत के चार खिलाड़ियों को लिसेस्टशायर की टीम में इस वजह से शामिल किया गया है ताकि सभी भारतीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने का पूरा मौका मिल सके। अगर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक ही टीम से खेलते तो कुछ को बल्लेबाजी या गेंदबाजी कम मिलती। इस स्थिति से बचने के लिए भारत के चार खिलाड़ियों को विपक्षी टीम में डाल दिया गया है। इससे सभी खिलाड़ियों के पास अभ्यास का भरपूर मौका रहेगा। जिन चार खिलाड़ियों को लिसेस्टशायर की टीम में शामिल किया गया है उनमें प्रसिद्ध कृष्णा के मुख्य मैच में खेलने पर संदेह है। उनके अलावा बाकी तीनों खिलाड़ियों का एक जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेलना लगभग तय है। 

पहले अभ्यास मैच के लिए दोनों टीमें

लीसेस्टरशायर टीम: सैमुअल इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैमुअल बेट्स (विकेटकीपर), नाथन बाउली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुई किम्बर, एबिडीन सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें