फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के साथ अफ्रीका दौरे पर जाएंगे चार एक्सट्रा बॉलर, वजह है बेहद खास

Tue, 12 Dec 2017 12:41 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया 27 दिसंबर को अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 17 सदस्यों की घोषणा पहले ही कर दी है, लेकिन इस बीच खबर यह भी है कि अब इस दौरे पर टीम इंडिया के साथ 4 और तेज बॉलर जाएंगें। हालांकि ये किसी मैच में खिलेंगे नहीं बल्कि नेट्स पर सिर्फ बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाएंगे। 
विज्ञापन


इन चार गेंदबाजों में हैदराबाद के मोहम्मद सिराज, मध्यप्रदेश के अवेश खान, दिल्ली के नवदीप सैनी और केरल के बसिल थम्पी को शामिल किया गया है। इन सभी को इसलिए ले जाया जा रहा है क्योंकि ये 140 किलो मीटर की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं। 

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि साउथ अफ्रीकी पिचें तेज और उछाल भरी हैं, ऐसे में बल्लेबाजों को मैच प्रैक्टिस के लिए नेट्स में तेज बॉलरों की गेंद पर प्रैक्टिस की जरूरत पड़ेगी। टीम में जो बॉलर मैच के लिए शामिल किए गए हैं, वो नेट्स में कम थके, इसलिए चार अतिरिक्त बॉ़लरों को शामिल करने का फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत

टीम इंडिया अक्सर विदेशी दौरों पर ऐसे तेज बॉलरों की कमी से जुझती रही है, जो उन्हें नेट्स पर प्रैक्टिस करवा सके। इसलिए इस बार इस बात का ख्याल रखा गया है और चार अतिरिक्त बॉलरों को टीम के साथ अफ्रीका दौरे पर भेजा जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें