वेस्टइंडीज के महानतम बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। कैरेबियाई द्वीप समूह के देशों को भारत सरकार की ओर से वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत वैक्सीन दिए गए थे। इस मदद के लिए विव रिचर्ड्स के साथ-साथ रिची रिचर्डसन, जिम्मी एडम्स और रामनरेशन सरवन ने भी धन्यवाद ज्ञापित किया। मार्च में एंटिगा और बारबडोस को एक लाख 75 हजार में से 40 हजार टीके इसी मैत्री संबंध के तहत मिले थे।
80 के दशक में भारत के खिलाफ डेब्यू करने वाले रिची रिचर्ड्सन ने भी भारत की इस दरियादिली की खुले मन से तारीफ की है। पूर्व वेस्टइंडीज कप्तान ने कहा कि जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है, वो वाकई तारीफ का काम है, इससे मेरे अपने देश जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा।
महामारी में साथी देशों की मदद के उद्देश्य से वैक्सीन मैत्री अभियान शुरू किया गया है। भारत 20 जनवरी से अबतक दुनियाभर के 25 देशों में अपनी स्वदेशी वैक्सीन पहुंचा चुका है, जिनमें भूटान, मालदीव, मॉरिशस, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेशा, म्यांमार और श्रीलंका सरीखे राष्ट्र शामिल हैं।