फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे वन-डे से पहले शोक में डूबी वेस्टइंडीज टीम, लंबी बीमारी के बाद इस कैरेबियाई दिग्गज का निधन

Wed, 18 Dec 2019 12:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे वन-डे से पहले वेस्टइंडीज टीम के लिए बुरी खबर आई है। पूर्व कैरेबियाई धुरंधर बल्लेबाज बासिल बुचर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से मंगलवार को एक बयान में कहा गया कि, 'गुयाना के बल्लेबाज 86 वर्षीय बल्लेबाज बुचर का सोमवार को फ्लोरिडा में देहांत हो गया।
विज्ञापन

2 of 4
बासिल बुचर - फोटो : ट्विटर
बेसिल बुचर वेस्टइंडीज की ओर से खेलने वाले पहले अमरेंडियन थे। ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिची बेनॉ का मानना था कि बेसिल बुचर को आउट करना बेहद मुश्किल था। वह 60 के दशक में वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर की जान थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 44 टेस्ट मैच में 43.11 की औसत से 3104 रन बनाए।
विज्ञापन

3 of 4
बासिल बुचर - फोटो : ट्विटर
बुचर के नाम पर सात टेस्ट शतक और फर्स्ट क्लास करियर में कुल 31 शतक हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 1373 टेस्ट रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेसिल ने सर्वाधिक तीन शतक तो भारत के विरुद्ध दो शतक और तीन अर्धशतक ठोके थे।
विज्ञापन

4 of 4
बासिल बुचर - फोटो : ट्विटर
पार्ट टाइम लेग स्पिन करने वाले बुचर ने इंग्लैंड के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 5 विकेट लेकर 34 रन बनाए थे। 1970 में उन्हें विजडन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से भी नवाजा गया था। क्रिकेट के अलावा वह और कई काम भी करते थे। बुचर ने इंश्योरेंस सेल्समैन की नौकरियां भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें