फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीए के नए प्रमुख: वीवीएस लक्ष्मण इस दिन ग्रहण करेंगे कार्यभार, लेंगे राहुल द्रविड़ का स्थान

Sun, 05 Dec 2021 08:43 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व अनुभवी बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख की जिम्मेदारी ग्रहण करेंगे। कोलकाता में हुई आम सालाना बैठक में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। 
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्र्व दिग्गज क्रिकेटर रहे वीवीएस लक्ष्मण 13 दिसंबर को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसकी मंजूरी बीसीसीआई की आम सालाना बैठक में दे दी गई है। राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में वीवीएस लक्ष्मण पू्र्व एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। द्रविड़ को हाल ही में सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। वहीं लक्ष्मण के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच रहे ट्रॉय कूली को नेशनल क्रिकेट एकेडमी में तेज गेंदबाजी के कोच के रूप में तैनाती की गई है। कोलकाता में हुई एजीएम बैठक में इन दोनों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


पहले हो चुका था वीवीएस लक्ष्मण का करार

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वीवीएस लक्ष्मण एनसीए के नए प्रमुख होंगे इस फैसला पहले ही किया जा चुका था, मौजूदा समय में उनका मीडिया से करार है, वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेल जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले एनसीए प्रमुख की जिम्मेदारी नहीं संभाल पाएंगे क्योंकि वह स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे हैं। इसके बाद लक्ष्मण 13 दिसंबर को राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी से जुड़ेंगे। 

एनसीए के सभी पदों पर हुईं नियुक्तियां

इस मामले की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा कि राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में सभी नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। आने वाले कुछ दिनों में संबंधित व्यक्ति पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान सीनियर अधिकारी ने यह भी कहा कि क्रिकट दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को आगामी दो जनवरी को सालाना होने वाले नेल्सन मंडेला रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के फैलने के चलते यह दोनों बीसीसीआई के आला अधिकारी वहां जाएंगे या नहीं अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें