फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने के आरोप में फंसे पूर्व टेस्ट अंपायर, जज ने दी अनोखी सजा

Tue, 24 Oct 2017 02:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
डेरल हेयर - फोटो : SPORTSKEEDA
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले पूर्व टेस्ट अंपायर डेरल हेयर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। मगर इस बार क्रिकेट के विवादों में नहीं बल्कि चोरी करने के आरोप में। ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मोर्निंग हैराल्ड की खबर के मुताबिक अंपायर डेरल हेयर शराब की दुकान पर चोरी करने के आरोप में दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में उन्हें मजिस्ट्रेट की तरफ से से जेल की सजा तो नहीं मिली है। मगर उनसे 18 महीने का अच्छे बर्ताव करने का बॉन्ड भराया गया है। और साथ में उन्हें कहा गया है कि वो काउंसलिंग के साथ-साथ चोरी किया गया पैसा भी वापस करें।

गौरतलब है कि 78 टेस्ट में अंपायरिंग करने वाले डेरल हेयर ने एक शराब की दुकान से 7,034.39 डॉलर यानी लगभग 4.56 लाख करोड़ रुपये चुराए थे। अंपायरिंग से रिटायर होने के बाद हेयर इस स्टोर पर काम कर रहे थे जहां उन्होंने 25 फरवरी से लेकर 28 अप्रैल तक काम किया और इस दौरान उन्हें जब मौका मिला तब उन्होंने चोरी की। खबरों की मानें तो अंपायर डेरल हेयर को जुआ खेलने की लत थी और वो इसीलिए पैसा चुराते थे।
विज्ञापन


पढ़ेंः- 'अगर विराट कोहली नहीं करेंगे आराम, तो टीम इंडिया को हो सकता है बड़ा नुकसान'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के रहने वाले डेरेल हेयर ने 17 सालों तक अंपायरिंग की। हेयर ने 138 वनडे, 78 टेस्ट और 6 टी20 मैचों में अंपायरिंग की। हेयर का करियर काफी बड़ा रहा। मगर वो कई बार विवादों में घिरे रहे। 

मालूम हो कि डेरेल हेयर ने 1995 में मेलबर्न टेस्ट के दौरान मुरलीधरन को चकर करार देते हुए उनकी गेंदों को नो बॉल करार दिया था। हेयर ने मुरलीधरन के 3 ओवर में 7 बार उनकी गेंदों को नो बॉल करार दिया। जबकि साल 2006 में डेरल हेयर ने पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे ओवल टेस्ट के दौरान पाकिस्तानी टीम पर गेंद से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया था। उस दौरान उन्होंने इंग्लैंड को 5 पेनल्टी रन दे दिए थे। डेरल हेयर के इस तरह के फैसले की चारों ओर आलोचना हुई और 4 नवंबर 2006 को आईसीसी ने उनपर बैन लगा दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें