डिविलियर्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, विराट हमेशा वहां है। वह आरसीबी के लिए 'मिस्टर सेफ्टी' है। जब वह वहां है तो आपको डरने की जरूरत नहीं होती। जब भी विराट पास हो डरो मत, यही कहानी है। कभी कुछ नहीं बदला और मैं मीडिया के लोगों से भी यही कहना चाहता हूं। मैं भूला नहीं हूं, मेरा दिमाग हाथी की तरह है। मैं पत्रकारों से प्रेम करता हूं, लेकिन याद करें कि आप लोगों ने कहा था कि विराट धीमी बल्लेबाजी कर रहा है। पिछले मैच में उसने करीब 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। यह याद रखें।
ये भी पढ़ें: MI vs GT Playing 11: प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत करने उतरेंगे मुंबई और गुजरात, कगिसो रबादा को मिलेगी जगह?