टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने 20 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सीएसी ने कुंबले को बतौर कोच बरकरार रखने की पेशकश की थी, जिसे कुंबले ने ठुकरा दिया। कई पूर्व दिग्गजों ने कुंबले के समर्थन में उतरते हुए कहा है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी क्षति होगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले का कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो रहा है।
अनिल कुंबले और विराट कोहली के बीच विवाद बढ़ता जा रहा था, जिसके बाद कोहली ने यह कदम उठाया। एक चैनल के सूत्रों के अनुसार, कोहली 'जिद्द' पर अड़े थे कि कोच और कप्तान के 'संबंध' अब ठीक नहीं हो सकते। पूर्व इंग्लैंड कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि भारत के महान व्यक्ति को खो रहा है। काश वो अपने पद पर रहें। वह अब भी बहुत अच्छे हैं।
India are losing a Great man in @anilkumble1074 ... realty hope he stays in some role .... far too good a bloke to lose ... #India
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 20, 2017
'बगावत कर रहे हैं क्रिकेटर'
अनिल कुंबले
- फोटो : BCCI
पूर्व दिग्गज भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने कहा, "इस महान स्पिनर के खिलाफ 'बगावत' करने वाले उनके आभार को भूल गए हैं। नुकसान भारतीय क्रिकेट को ही होगा।"
Gratitude has obviously been thrown out o window by whoever raising 'revolt' against Ind's giant @anilkumble1074!Loser's Indn Crkt o course!
— Bishan Bedi (@BishanBedi) June 20, 2017
टीम इंडिये के पूर्व सलामी बल्लेबाज बिशन सिंह बेदी ने कहा कि कुंबले के इस्तीफे की खबर सुनकर बुरा लगा। उनके भविष्य के लिए उन्हें बधाई।
Sad to hear @anilkumble1074 that you have stepped down! Best wishes to you and your family on your future endeavours champ!
— Kris Srikkanth (@KrisSrikkanth) June 20, 2017
46 वर्षीय कुंबले के कार्यकाल में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेमिसाल रहा। नंबर वन टेस्ट टीम ने वेस्टइंडीज (2-0), न्यूजीलैंड (3-0), इंग्लैंड (4-0), बांग्लादेश (1-0) और ऑस्ट्रेलिया को (2-1) के मात दी। इसके अलावा वनडे में टीम का रिकॉर्ड 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार का रहा।