फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: 'ऑस्ट्रेलिया में विफल रहे रोहित तो...', इस पूर्व खिलाड़ी ने भारतीय कप्तान को लेकर किया बड़ा दावा

Mon, 04 Nov 2024 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद रोहित और कोहली के टेस्ट टीम में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कीवी टीम के खिलाफ तीनों ही टेस्ट में रोहित और कोहली का बल्ला एकदम नहीं चला था और दोनों ही बल्लेबाज स्पिन तथा तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कहा कि उन्हें भरोसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी फॉर्म हासिल कर लेंगे। श्रीकांत ने साथ ही दावा करते हुए कहा कि अगर कप्तान रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके तो वह टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। श्रीकांत के अनुसार, कोहली के लिए इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद रोहित और कोहली के टेस्ट टीम में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। कीवी टीम के खिलाफ तीनों ही टेस्ट में रोहित और कोहली का बल्ला एकदम नहीं चला था और दोनों ही बल्लेबाज स्पिन तथा तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे। कोहली ने सीरीज में 93 रन बनाए, जबकि रोहित के बल्ले से महज 91 रन निकले थे। 

श्रीकांत ने यू-ट्यूब पर अपने शो में कहा, अगर भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका तो 100 फीसदी उसे आगे की ओर देखना होगा। अगर रोहित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो मुझे लगता है कि वह खुद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। रोहित सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे क्योंकि वह पहले ही टी20 से संन्यास ले चुके हैं। हमें यह भी दिमाग में रखना चाहिए कि उनकी उम्र बढ़ रही है। वह अब युवा नहीं हैं। 

रोहित से प्रभावित हुए श्रीकांत 
श्रीकांत ने कहा कि रोहित का अपनी गलतियों को स्वीकार करना उनके सुधार की राह का पहला संकेत है। श्रीकांत ने कहा, कम से कम रोहित के पास हिम्मत तो है। रोहित शर्मा को इस तथ्य को स्वीकार करने के लिए सलाम कि वह पूरी सीरीज में खराब खेले और खराब कप्तानी की। यह बहुत अच्छी बात है।  लय में वापस आने के लिए यह एक खिलाड़ी का पहला कदम है। अपनी गलती स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह किसी व्यक्ति का एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण है। उन्होंने इसे खुले तौर पर स्वीकार किया और इसका मतलब है कि वह फॉर्म में लौटने होने की राह पर हैं। 
विज्ञापन

श्रीकांत को कोहली के फॉर्म में लौटने का भरोसा 
श्रीकांत ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने के लिए विराट कोहली का समर्थन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कोहली की पिछली सफलता का जिक्र किया। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में औसत 54 का है और उन्होंने वहां 13 मैचों में 1352 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। श्रीकांत ने कहा, मेरी राय में कोहली ऑस्ट्रेलिया में फॉर्म हासिल कर लेंगे। ऑस्ट्रेलिया उनका क्षेत्र है और मुझे लगता है कि वही उनकी मजबूती है। कोहली के बिना आगे बढ़ने के बारे में सोचना मेरे ख्याल से अभी जल्दबाजी होगी। मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता। कोहली के पास काफी समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें