फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUS vs PAK: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया, मेलबर्न में पैट कमिंस ने काटा बवाल

Mon, 04 Nov 2024 04:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 33.3 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस गेंद और बल्ले दोनों से चमके।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। सोमवार को मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 46.4 ओवर में 203 रन बनाए। जवाब में मेजबानों ने 33.3 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस गेंद और बल्ले दोनों से चमके।
विज्ञापन
Trending Videos

पाकिस्तान की पारी
मोहम्मद रिजवान की अगुआई में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत इस मैच में धीमी हुई। सईम अयूब एक और अब्दुल्ला शफीक 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा बाबर आजम और कप्तान रिजवान ने संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी हुई, जिसको जाम्पा ने तोड़ा। उन्होंने पूर्व कप्तान बाबर को बोल्ड किया। वह चार चौकों की मदद से 37 रन बनाकर लौटे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिजवान ने 44, नसीम शाह ने 40, शाहीन अफरीदी ने 24, इरफान खान ने 22, सलमान आगा ने 12 रन बनाए। हारिस रऊफ खाता खोले बिना लौटे जबकि मोहम्मद हसनैन दो रन बनाकर नाबाद रहे। कंगारूओं के लिए मिचेल स्टार्क ने तीन, कमिंस और जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा सीन एबॉट और मार्नस लाबुशेन ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा। मैथ्यू शॉर्ट को शाहीन शाह अफरीदी ने सईम अयूब के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ एक रन बना सके। वहीं, दूसरे सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क (16) भी नसीम शाह का शिकार हो गए। इसके बाद मोर्चा स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने संभाला। दोनों के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई, जिसे हारिस रऊफ ने तोड़ा। उन्होंने 17वें ओवर में स्मिथ को कैच आउट कराया। वह छह चौकों की मदद से 44 रन बनाने में सफल हुए जबकि इंगलिस ने 49 रन बनाए। इस मुकाबले में मार्नस लाबुशेन ने 16, आरोन हार्डी ने 10, सीन एबॉट ने 13 रन बनाए। मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल पाए। मेजबानों की जीत में पैट कमिंस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इसमें उनका साथ मिचेल स्टार्क ने दिया। वह दो रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने तीन और शाहीन अफरीदी ने दो विकेट चटकाए। वहीं, नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन को एक-एक सफलता मिली।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें